Breaking Newsक्राइमभारत

गाजीपुर : तरांव में बवाल का खुलासा: पुलिस ने 8 वांछित महिलाओं को दबोचा

तरांव में बवाल का खुलासा: पुलिस ने 8 वांछित महिलाओं को दबोचा

गाजीपुर। थाना रामपुर माँझा क्षेत्र के ग्राम तरांव में हुई दो पक्षों में मारपीट, गाली-गलौज और शांति भंग की घटना में फरार चल रही 8 महिलाओ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है‌ अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने मु0अ0सं0-026/2026 में वांछित सभी महिलाओं को एक साथ हिरासत में लेकर कानून के शिकंजे में कस दिया।

बताया जा रहा है कि ग्राम तरांव में आपसी विवाद ने उग्र रूप ले लिया था, जहां अभियुक्ताओं ने एकजुट होकर पीड़ित पक्ष के साथ मारपीट की, धमकी दी और इलाके की शांति भंग कर दी। घटना के बाद नामजद महिलाएं फरार हो गई थीं, जिसके चलते पुलिस उन्हें लगातार तलाश रही थी।

पुलिस ने सटीक सूचना के आधार पर 4 मार्च को दबिश देकर सभी 8 महिला अभियुक्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें थाना लाकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मामले में आगे की विधिक प्रक्रिया प्रचलित है।

इस कार्रवाई को लेकर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में साफ संदेश गया है कि अपराध चाहे सामूहिक हो या व्यक्तिगत, कानून से बच पाना अब मुश्किल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button