Breaking Newsभारत

गाजीपुर : तमंचा-कारतूस संग शातिर गिरफ्तार

गाजीपुर

तमंचा-कारतूस संग शातिर गिरफ्तार

गाजीपुर। थाना कासिमाबाद पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर अपराधी को अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ दबोच लिया। 3 अप्रैल को उप निरीक्षक पुष्पेश चन्द्र दुबे (चौकी प्रभारी बहादुरगंज) मय हमराह टीम के साथ क्षेत्र में गश्त व संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की पुख्ता सूचना पर रसूलपुर तिराहा, बहादुरगंज से अभियुक्त मो0 आरिफ (22 वर्ष) पुत्र महबूब शेख, निवासी पुरानीगंज वार्ड नं0 01, थाना कासिमाबाद को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर एवं एक जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना कासिमाबाद में मु0अ0सं0 118/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है तथा अभियुक्त को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button