गाजीपुर : तमंचा और चोरी के जेवरात संग दो शातिर चोर गिरफ्तार

तमंचा और चोरी के जेवरात संग दो शातिर चोर गिरफ्तार
काली माता मंदिर के पास बंटवारा करते समय पुलिस ने दबोचा

गाजीपुर। अपराध नियंत्रण अभियान के तहत कोतवाली भुडकुड़ा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो शातिर चोरों को अवैध तमंचा, कारतूस और चोरी के जेवरात के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक ईराज राजा के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक श्यामजी यादव के नेतृत्व में गठित टीम ने 27 फरवरी 2026 की सुबह 4:03 बजे काली माता मंदिर, कौला जखनियां के पास दबिश देकर दोनों अभियुक्तों को उस समय पकड़ लिया, जब वे चोरी के सामान का आपस में बंटवारा कर रहे थे।
गिरफ्तार अभियुक्त:आकाश वर्मा (20 वर्ष) निवासी जखनियां, थाना भुडकुड़ा, गाजीपुर तथा मंजीत राम (20 वर्ष) निवासी सराय भादी, थाना तरवां, आजमगढ़ (हाल पता– जखनियां)।
बरामद सामान:5 पीली धातु के आभूषण (कर्णफूल, नथिया, अंगूठी, मांगटीका), 4 सफेद धातु के जेवर (पायल आदि), 2 डिब्बी गोल्ड मैजिक सिगरेट, 1220 रुपये नकद तथा 2 अवैध तमंचा .315 बोर व 2 जिंदा कारतूस।
पूछताछ में दोनों ने गौराखास क्षेत्र में घर से जेवर चोरी करने और जखनियां कस्बे में दुकानों के ताले तोड़कर सामान व नकदी चोरी करने की बात स्वीकार की है। पुलिस के अनुसार दोनों के खिलाफ विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं।गिरफ्तारी टीम में उ0नि0 सचिन सिंह, उ0नि0 राजमणि सरोज, उ0नि0 मो. सैफ सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस द्वारा विधिक कार्रवाई की जा रही है।



