Breaking Newsभारत

गाजीपुर : डीएम–एसपी ने खुद सुनी फरियादियों की फरियाद, लापरवाही पर सख्त निर्देश

डीएम–एसपी ने खुद सुनी फरियादियों की फरियाद, लापरवाही पर सख्त निर्देश

गाजीपुर। जिले के थाना जंगीपुर में शनिवार को आयोजित थाना दिवस आम जनता के लिए उम्मीद और प्रशासन के लिए सख्ती का मंच बनकर सामने आया। जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा ने स्वयं फरियादियों की समस्याएं सुनीं और स्पष्ट शब्दों में कहा कि अब शिकायतों के निस्तारण में ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

थाना दिवस के दौरान राजस्व व पुलिस विभाग के अधिकारियों को संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जाकर निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए। डीएम- एसपी ने साफ किया कि हर फरियादी की शिकायत को गंभीरता से लिया जाए और समाधान सिर्फ कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि जमीन पर दिखना चाहिए।

त्योहारों को ध्यान में रखते हुए अपराध रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, महिला हेल्प डेस्क सहित अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों का भी गहन निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक ने चेताया कि थाना दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का निस्तारण तय समय में न होने पर जिम्मेदारी तय की जाएगी। जिन मामलों में उच्चाधिकारी स्तर की कार्रवाई आवश्यक है, वहां तत्काल रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए गए।

थाना दिवस के इस सख्त रुख से फरियादियों में भरोसा दिखा, वहीं पुलिस और राजस्व अमले को साफ संदेश मिला कि काम में लापरवाही अब महंगी पड़ेगी। इस मौके पर पुलिस व राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button