Breaking Newsभारत

गाजीपुर : डीएम- एसपी ने किया जिला कारागार का निरीक्षण , दिए सख्त निर्देश

डीएम- एसपी ने किया जिला कारागार का निरीक्षण , दिए सख्त निर्देश

गाजीपुर। जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा द्वारा जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कारागार की मेस, बैरकों तथा अन्य संवेदनशील स्थानों की सघन तलाशी लेते हुए पूरे परिसर का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के समय कैदियों की मूलभूत सुविधाओं, साफ-सफाई, भोजन की गुणवत्ता, सुरक्षा व्यवस्था एवं अनुशासनात्मक स्थिति की गहन समीक्षा की गई। अधिकारियों ने कारागार में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के सख्त निर्देश देते हुए संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

डीएम-एसपी के औचक निरीक्षण से कारागार प्रशासन में हड़कंप मचा रहा और व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने का स्पष्ट संदेश दिया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी इस प्रकार के औचक निरीक्षण जारी रहेंगे, ताकि सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं में कोई कमी न रह जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button