Breaking Newsभारत

गाजीपुर : टॉप-10 अपराधी, गुंडा-माफिया और अन्य गंभीर अपराधों के खिलाफ करे कठोर कार्रवाई: एसपी

गाजीपुर

टॉप-10 अपराधी, गुंडा-माफिया और अन्य गंभीर अपराधों के खिलाफ करे कठोर कार्रवाई: एसपी

एसपी ने अपराध समीक्षा बैठक में सभी थाना प्रभारी व क्षेत्राधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

गाजीपुर। एसपी डॉ ईरज राजा ने पुलिस लाइन सभागार में जनपद के सभी सर्किल के क्षेत्राधिकारियों और समस्त थाना प्रभारियों/थानाध्यक्षों के साथ व्यापक अपराध समीक्षा बैठक एवं सैनिक सम्मेलन आयोजित किया। बैठक में थाना क्षेत्रों में हो रहे विभिन्न अपराधों की प्रकृति और अपराधियों की विस्तृत जानकारी ली गई। महिला अपराध, टॉप-10 अपराधी, गुंडा-माफिया और अन्य गंभीर अपराधों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश सभी अधिकारियों को दिए गए।

सुरक्षा एवं साक्ष्य-संकलन को प्रभावी बनाने के लिए कैमरों की स्थापना व लिंकिंग, कंट्रोल रूम का निर्माण, पुलिस बीट प्रणाली का सुदृढ़ीकरण, पुलिस पेंशनरों की मीटिंग, जनसुनवाई प्रार्थना पत्र, आई0जी0आर0एस0 और ऑपरेशन दृष्टि/त्रिनेत्र जैसी पहलों की समीक्षा कर सभी को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ राकेश मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर , समस्त सर्किल के क्षेत्राधिकारी, सभी प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button