गाजीपुर : जखनिया में 13 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांटे तिरंगे

बेद प्रकाश पाण्डेय ब्यूरो चीफ गाजीपुर।
आज दिनांक।11/08/025को
जखनिया में 13 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांटे तिरंगे
जखनिया (गाजीपुर)। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 13 अगस्त 2025 को जखनिया तहसील मुख्यालय पर भव्य हर घर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इसको सफल बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को बाजार में घूमकर लोगों को तिरंगे वितरित किए और अधिक से अधिक सहभागिता का आह्वान किया।
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष एवं जखनिया मंडल प्रथम के तिरंगा यात्रा कार्यक्रम संयोजक प्रमोद वर्मा ने कहा, “हमारी आन, बान और शान है तिरंगा, यही हमारी पहचान है। आजादी से बड़ा कोई महापर्व नहीं हो सकता, जिसके लिए अनगिनत वीर जवानों ने प्राणों की आहुति दी। 13 अगस्त को हम सब मिलकर ‘हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा’ अभियान के तहत एक भव्य यात्रा का आयोजन करेंगे। यह राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति को सशक्त करने का अवसर है।”
भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मवीर राजभर ने बताया कि तिरंगा यात्रा 13 अगस्त की सुबह 10 बजे सन साइन स्कूल, जखनिया से प्रारंभ होगी। यह यात्रा डाकखाना रोड, जखनिया ब्लॉक गेट, उत्तर रेलवे क्रॉसिंग, शिव मंदिर, नहर रोड, टैक्सी स्टैंड, मुख्य बाजार, सब्जी मंडी रोड होते हुए शहीद राम उग्रह पांडेय प्रतिमा पर माल्यार्पण करेगी और जखनिया स्टेशन पार्क पर समापन होगा।
उन्होंने आग्रह किया कि जखनिया मंडल के सभी कार्यकर्ता, वरिष्ठ जन, आम नागरिक, व्यापारी और नवयुवा इस यात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अपने घरों, दुकानों एवं सार्वजनिक स्थानों पर तिरंगा फहराकर अभियान को सफल बनाएं।
इस मौके पर पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष उमाशंकर यादव, मंडल अध्यक्ष प्रशांत सिंह, पूर्व प्रदेश सहमंत्री संजीव त्रिपाठी, अशोक गुप्ता, शैलेंद्र प्रजापति, विजय गुप्ता, रवि भारद्वाज, रामा चौहान, प्रकाश गुप्ता, सिक्की अंसारी, यशवंत चौहान, मुकेश वर्मा, विजय मद्धेशिया, गोपाल गुप्ता, रामप्रताप चौहान, अशोक यादव, राजेश राम सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।