Breaking Newsभारत

गाजीपुर : जिला प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बांटी राहत सामग्री, 786 कुन्तल भूसा वितरित

बेद प्रकाश पाण्डेय ब्यूरो चीफ गाजीपुर।

आज दिनांक।08/08/025को

जिला प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बांटी राहत सामग्री, 786 कुन्तल भूसा वितरित

गाजीपुर। जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में लगातार राहत कार्य चलाया जा रहा है। शुक्रवार को प्रशासनिक टीमों ने प्रभावित गांवों का निरीक्षण कर जरूरतमंद लोगों में राहत सामग्री, लंच पैकेट, पशुओं के लिए भूसा और मेडिकल टीम के माध्यम से दवाओं का वितरण किया।

प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार जनपद में गंगा का जलस्तर घटाव पर है। शुक्रवार शाम 5 बजे जलस्तर 63.800 मीटर दर्ज किया गया। जिले के 166 राजस्व ग्रामों में बाढ़ का प्रभाव है, जिनमें 269 मजरे शामिल हैं, जबकि 137 मजरे अभी भी प्रभावित हैं। अब तक कुल 46,400 लंच पैकेट, 5,870 राहत किट और पशुओं के लिए 786 कुन्तल भूसा बांटा जा चुका है।

बाढ़ प्रभावित तहसीलों में 131 बाढ़ चौकियां और 18 बाढ़ शरणालय संचालित हैं। इनमें 52 परिवारों के 290 लोग फिलहाल शरण लिए हुए हैं। जिला प्रशासन ने प्रभावित लोगों से सावधानी बरतने और राहत कार्यों का लाभ उठाने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button