गाजीपुर : जखनियां में लेखपाल अनिकेत यादव को भावभीनी विदाई, सैदपुर स्थानांतरण पर दी शुभकामनाएं

बेद प्रकाश पाण्डेय ब्यूरो चीफ गाजीपुर।
आज दिनांक।05/10/025को
जखनियां में लेखपाल अनिकेत यादव को भावभीनी विदाई, सैदपुर स्थानांतरण पर दी शुभकामनाएं

ज़खनिया (गाज़ीपुर)। जखनिया गोविंद गांव स्थित एक निजी रेस्टोरेंट में लेखपाल संघ तहसील अध्यक्ष अनिकेत यादव के सैदपुर स्थानांतरण पर भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन सचिव अशोक गुप्ता और भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय उर्फ डब्लू गुप्ता ने मोमेंटो, अंगवस्त्र और डायरी भेंट कर सम्मानित किया। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने कहा कि अनिकेत यादव ने लगभग नौ वर्षों तक जखनिया तहसील क्षेत्र में अपनी ईमानदार सेवाएं दी हैं। उनके कार्यकाल में क्षेत्र के किसानों और आम नागरिकों की समस्याओं का समय पर समाधान हुआ। समारोह में भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मवीर भारद्वाज, धर्मेंद्र चौरसिया, संतोष यादव, लेखपाल प्रदीप कुमार, महेंद्र प्रजापति, अरुण बिंद, विपिन कुमार, राहुल गुप्ता व हंसा यादव सहित कई लोग उपस्थित रहे। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

