Breaking Newsभारत

गाजीपुर : छात्राओं को दिया गया आधुनिक सौंदर्य तकनीकों का प्रशिक्षण

गाजीपुर

छात्राओं को दिया गया आधुनिक सौंदर्य तकनीकों का प्रशिक्षण

गाजीपुर। राजकीय महिला महाविद्यालय महुआबाग में आयोजित सात दिवसीय विशेष ‘मेकअप मास्टरक्लास’ कार्यशाला के दौरान मंगलवार को छात्राओं को आधुनिक सौंदर्य तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया। क्वींस एकेडमी मुख्य प्रशिक्षिका आयुश्री सिंह ने छात्राओं को ‘न्यूड ब्राइडल मेकअप’ और ‘सेल्फ-मेकअप’ की बारीकियों से अवगत कराया।

आज मुख्य आकर्षण ‘न्यूड ब्राइडल लुक’ का डेमो देते हुए बताया की वर्तमान में ब्राइड्स भारी मेकअप के बजाय प्राकृतिक निखार (Natural Glow) को अधिक पसंद कर रही हैं। उन्होंने कम उत्पादों के सही इस्तेमाल और बेहतर ब्लेंडिंग तकनीक के माध्यम से चेहरे की प्राकृतिक सुंदरता को निखारने के तरीके साझा किए।

इसके साथ ही ‘सेल्फ-मेकअप’ छात्राओं को सिखाया गया कि कैसे वे कम समय में खुद को एक प्रोफेशनल और कॉन्फिडेंट लुक दे सकती हैं। कार्यशाला में स्किन टाइप की पहचान करना, सही फाउंडेशन का चुनाव और फेस कंटूरिंग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button