Breaking Newsभारत
गाजीपुर : चेकिंग के दौरान बाल अपचारी दबोचा गया

गाजीपुर
चेकिंग के दौरान बाल अपचारी दबोचा गया
गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कासिमाबाद पुलिस ने एक और सफलता दर्ज की। 14 मार्च को उपनिरीक्षक पुष्पेश चन्द्र दुबे मय हमराह ने ग्राम सिउरा में चेकिंग के दौरान मुकदमा अपराध संख्या 090/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस से संबंधित एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया। पुलिस ने बताया कि बाल अपचारी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है और कासिमाबाद पुलिस की सतर्कता स्पष्ट रूप से दिख रही है।
पुलिस अभिरक्षा में लेने वाली टीम में उपनिरीक्षक पुष्पेश चन्द्र दुबे मय पुलिस फोर्स शामिल रहे।



