गाजीपुर : घर से नाराज होकर आई महिला को जीआरपी पुलिस ने परिजनों को किया सुपुर्द

गाजीपुर
घर से नाराज होकर आई महिला को जीआरपी पुलिस ने परिजनों को किया सुपुर्द
गाजीपुर। सोमवार को थाना जीआरपी पुलिस ने सिटी रेलवे स्टेशन पर आपरेशन मुस्कान के तहत चेकिंग के दौरान प्लेटफार्म सं0 1 पर एक महिला रोते हुए एवं घबराए हुए मिली। महिला से पुछ-ताछ किया गया तो बतायी कि मेरा नाम पूजा पत्नी आन्न्द कुमार बिन्द निवासी कासिमपुर थाना सुहवल उम्र करीब 30 वर्ष है। मै घर से नाराज होकर आ गयी हूँ । जिसे थाना जीआरपी पर लाकर समझाया बुझाया गया तथा परिजनो को सूचना देकर थाना बुलाकर नियमानुसार सुपुर्द किया गया । मौके पर लोगो के द्वारा एवं महिला के परिजनों द्वारा थाना जीआरपी सिटी के इस कार्य की भूरी-भूरी प्रसंशा की गयी। महिला को परिजनों को सुपुर्द करने वाले जीआरपी पुलिस से थाना प्रभारी सच्चिदानन्द यादव, उ0नि0 पवन कुमार, का0 शैलेन्द्र कुमार यादव, का0 अंकित त्रिपाठी एवं म0का0 सुमित्रा पटेल शामिल रही।



