Breaking Newsभारत

गाजीपुर : घर से दबोचा गया वारण्टी

गाजीपुर

घर से दबोचा गया वारण्टी

गाजीपुर अपराधियों और वांछित वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कासिमाबाद थाना पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को उप निरीक्षक भाईलाल अपनी टीम के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रहे थे, इसी दौरान वारण्टी की तलाश तेज कर दी गई। तलाश के क्रम में मा0 प्रधान न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय गाजीपुर द्वारा धारा 128 सीआरपीसी के तहत जारी NBW वारंट (तारीख पेशी 31.03.2026) में वांछित सुभाष यादव पुत्र कुमार यादव निवासी ग्राम गंगौली, थाना कासिमाबाद को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने अभियुक्त को हिरासत में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button