Breaking Newsभारत

गाजीपुर : घरेलू गैस सिलेंडर की डिलीवरी अब ओटीपी सत्यापन के बाद ही, कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

घरेलू गैस सिलेंडर की डिलीवरी अब ओटीपी सत्यापन के बाद ही, कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

गाजीपुर, 13 मार्च 2026 : जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता तथा पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में गैस एजेंसी और पेट्रोल पंप प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर सख्त निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि घरेलू गैस सिलेंडर की डिलीवरी अब केवल ओटीपी सत्यापन के माध्यम से सीधे उपभोक्ताओं के घर पर ही की जाएगी। बिना ओटीपी मिलान के किसी भी स्थिति में सिलेंडर का वितरण नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को गैस लेने के लिए एजेंसी के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं है, बुकिंग के बाद हॉकर को प्राप्त ओटीपी उपलब्ध कराने पर ही सिलेंडर की आपूर्ति की जाएगी।बैठक में आयल कंपनियों के प्रतिनिधियों ने बताया कि वर्तमान में शहरी क्षेत्रों में नई रीफिल की बुकिंग पिछली बुकिंग के 26वें दिन तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 46वें दिन से शुरू हो रही है। जनपद में पेंडिंग बुकिंग का औसतन तीन दिनों का बैकलॉग चल रहा है।जिलाधिकारी ने गैस कंपनियों को निर्देश दिया कि जिसने पहले बुकिंग कराई है उसे प्राथमिकता के आधार पर पहले सिलेंडर उपलब्ध कराया जाए। साथ ही अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों को कमर्शियल गैस सिलेंडर प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।

उन्होंने कहा कि यदि कहीं भी गैस की कालाबाजारी, अनियमितता या अवैध भंडारण की शिकायत मिलती है तो संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।जिलाधिकारी ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि गैस की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों पर ध्यान न दें। जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।उन्होंने सभी गैस एजेंसियों को निर्देश दिया कि अपनी दुकानों पर अनिवार्य रूप से सूचना बोर्ड लगाएं, जिसमें ओटीपी सत्यापन के बाद ही सिलेंडर वितरण, बुकिंग प्रक्रिया तथा डिलीवरी की अनुमानित समय सीमा की जानकारी प्रदर्शित की जाए, ताकि उपभोक्ताओं में किसी प्रकार का भ्रम न रहे। नियमों का उल्लंघन करने वाले एजेंसियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।किसी भी समस्या या शिकायत के लिए कलेक्ट्रेट स्थित इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर के कंट्रोल रूम नंबर 0548-2224041 पर संपर्क किया जा सकता है।बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) दिनेश कुमार, अपर जिलाधिकारी (भू./रा.) आयुष चौधरी, अपर पुलिस अधीक्षक शहर राकेश मिश्रा, जिला पूर्ति अधिकारी अनन्त प्रताप सिंह सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button