Breaking Newsभारत

गाजीपुर : ग्राम रोजगार सेवकों ने ईपीएफ बकाया भुगतान की उठाई मांग

ग्राम रोजगार सेवकों ने ईपीएफ बकाया भुगतान की उठाई मांग

गाजीपुर। करंडा ब्लॉक के ग्राम रोजगार सेवकों ने अपने बकाया ईपीएफ (कर्मचारी भविष्य निधि) भुगतान को लेकर कार्यक्रम अधिकारी को पत्र सौंपा है। पत्र के माध्यम से सेवकों ने बताया कि दिसंबर 2024 से अब तक उनके ईपीएफ की राशि यूएएन खातों में जमा नहीं की गई है, जबकि उनके मानदेय से नियमित रूप से ईपीएफ की कटौती की जा रही है।

सेवकों का कहना है कि लगातार कटौती के बावजूद खाते में राशि न जमा होना गंभीर लापरवाही को दर्शाता है। इससे भविष्य की सुरक्षा और आर्थिक स्थिति पर भी असर पड़ रहा है। उन्होंने मांग की है कि संबंधित विभाग इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द बकाया ईपीएफ राशि उनके खातों में जमा कराए।

पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो ग्राम रोजगार सेवक आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस संबंध में संगठन के पदाधिकारियों ने प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की है, ताकि कर्मचारियों को उनका अधिकार मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button