Breaking Newsभारत

गाजीपुर : ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, खेल विकास के लिए बनेगी कार्ययोजना

ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, खेल विकास के लिए बनेगी कार्ययोजना

गाजीपुर, 13 मार्च 2026 जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक विकास भवन सभागार में आयोजित की गई। बैठक में जिले में खेल गतिविधियों के विकास और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारियों से सुझाव लिए गए।बैठक के दौरान वेटलिफ्टिंग संघ के प्रतिनिधि ने वेटलिफ्टिंग प्लेटफार्म उपलब्ध कराने की मांग रखी, जिस पर जिलाधिकारी ने क्रीड़ा अधिकारी को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही तहसील और जिला स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने को कहा, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभावान खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मंच मिल सके।जिला दिव्यांगजन अधिकारी ने दिव्यांग बच्चों में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए विशेष पहल करने का सुझाव दिया। इस पर जिलाधिकारी ने क्रीड़ा अधिकारी और दिव्यांगजन अधिकारी को संयुक्त रूप से कार्ययोजना बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।बैठक में परियोजना निदेशक दीनदयाल वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक प्रकाश सिंह, समाज कल्याण अधिकारी रामनगीना यादव, दिव्यांगजन अधिकारी पारसनाथ यादव, सहायक प्रबंधक उद्योग विभाग राजेश कुमार, जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार, जिला व्यायाम शिक्षक अश्वनी राय, खो-खो संघ के राधेश्याम सिंह यादव, फुटबॉल संघ के संयुक्त सचिव मो. मोईन, वॉलीबॉल संघ के सचिव चंदन राय, कुश्ती संघ के सचिव कमलेश यादव सहित समिति के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button