Breaking Newsभारत

गाजीपुर : गाजीपुर में 25-25 हजार के 32 इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान

गाजीपुर में 25-25 हजार के 32 इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान

गाजीपुर, दिनांक 03 मार्च 2026। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जनपद गाजीपुर में पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु उच्चाधिकारियों के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। प्रत्येक इनामी अपराधी की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग विशेष टीमों का गठन किया गया है।

अभियान के अंतर्गत सभी पुरस्कार घोषित अपराधियों की विस्तृत जानकारी (जन्म कुंडली) तैयार की जा रही है। उनके सहयोगियों एवं शरणदाताओं के विरुद्ध भी विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। स्वाट एवं सर्विलांस टीम के योग्य कर्मियों को भी अभियान में लगाया गया है।

जनमानस से अपील की गई है कि इनामी अपराधियों के संबंध में सूचना उपलब्ध कराएं। सूचना देने वालों की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

25-25 हजार रुपये के इनामी अपराधियों की सूची

1. रेयाज अहमद अंसारी (IS-191 गैंग का सहयोगी), थाना कासिमाबाद

2. विशाल कुमार, थाना सैदपुर

3. गोलू यादव उर्फ पियूष, थाना सैदपुर

4. आशा देवी, थाना करण्डा

5. पुनीत पाण्डेय उर्फ बंटी, थाना रामपुरमाझाँ

6. रामयश पाण्डेय, थाना रामपुरमाझाँ

7. राणा प्रताप उर्फ राणा सिंह, थाना रामपुरमाझाँ

8. रोशन यादव, थाना मेहनाजपुर (जनपद आजमगढ़)

9. कान्हा यादव, थाना सैदपुर

10. पंचू राजभर, थाना सैदपुर

11. इन्दल चौहान, थाना नन्दगंज

12. छोटू यादव, थाना नन्दगंज

13. नगीना, थाना सैदपुर

14. रासबिहारी, थाना नोनहरा

15. हरेन्द्र, थाना नोनहरा

16. कृष्णा सोनकर, थाना खानपुर

17. सूरज चौहान, थाना खानपुर

18. मोनू यादव, थाना चन्दवक (जनपद जौनपुर)

19. विशाल यादव, थाना केराकत

20. चुलबुल यादव, थाना कोतवाली

21. प्रद्युमन उर्फ यशवन्त यादव, थाना करण्डा

22. दीपू कुमार, जनपद रोहतास (बिहार)

23. कुमारी कृष्णा उपाध्याय, थाना गहमर

24. भोला यादव, थाना करीमुद्दीनपुर

25. सुरेश बनवासी, थाना नोनहरा

26. छोटे उर्फ छोटू, थाना नोनहरा

27. संदेश चौधरी, थाना करण्डा

28. यशवन्त यादव, थाना करण्डा

29. अभिषेक यादव उर्फ गोलू, थाना करण्डा

30. रामनिवास राजभर, थाना कासिमाबाद

31. परवेज जमाल, थाना कासिमाबाद

32. नजीर अहमद, थाना कासिमाबाद

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अभियान लगातार जारी रहेगा और शीघ्र ही सभी इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button