Breaking Newsभारत

गाजीपुर : गाजीपुर में 1 से 30 अप्रैल तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान, 10 अप्रैल से ‘दस्तक अभियान’ भी चलेगा

गाजीपुर में 1 से 30 अप्रैल तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान, 10 अप्रैल से ‘दस्तक अभियान’ भी चलेगा

मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक, दिए सख्त निर्देश

गाजीपुर, 21 मार्च 2026।जनपद गाजीपुर में संचारी रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में 01 से 30 अप्रैल 2026 तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा 10 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक ‘दस्तक अभियान’ संचालित किया जाएगा।इस संबंध में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में राइफल क्लब सभागार में अंतर्विभागीय समन्वय बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, डायरिया, दिमागी बुखार, स्क्रब टाइफस एवं लेप्टोस्पायरोसिस जैसे रोगों की संभावनाओं को देखते हुए अभियान को युद्धस्तर पर संचालित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध तरीके से तैयारियां पूरी करें, ताकि अभियान प्रभावी ढंग से चलाया जा सके।

स्वच्छता, फॉगिंग और एंटी-लार्वा छिड़काव पर जोर:
अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि—गांवों एवं शहरों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाए।नालियों, तालाबों में एंटी-लार्वा का छिड़काव सुनिश्चित किया जाएकूड़ा निस्तारण की समुचित व्यवस्था होनगर निकायों को हैंडपंपों की पानी जांच एवं ओवरहेड टैंकों की सफाई कराने के निर्देश भी दिए गए।हीट वेव को ध्यान में रखते हुए सभी अस्पतालों में त्वरित उपचार की व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर शेल्टर एवं प्याऊ की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।महिलाओं एवं कुपोषित बच्चों को पुष्टाहार उपलब्ध कराने तथा ग्रामीण स्तर पर साफ-सफाई सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि माइक्रोप्लान एक सप्ताह के भीतर जिला मलेरिया अधिकारी को उपलब्ध कराएं तथा 28 अप्रैल तक सभी कार्ययोजनाएं स्वास्थ्य विभाग को भेजना सुनिश्चित करें।मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि पिछले वर्ष से बेहतर कार्य सुनिश्चित करने के लिए जनपद से ग्राम स्तर तक सतत निगरानी की जाए तथा अभियान की प्रगति की सूचना व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से नियमित साझा की जाए।बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुनील पाण्डेय, जिला मलेरिया अधिकारी मनोज कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिशासी अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।बैठक का समापन संचारी रोग नियंत्रण को लेकर ठोस रणनीति एवं आपसी समन्वय के संकल्प के साथ हुआ, जिससे जनपद में स्वास्थ्य सुरक्षा को और मजबूत किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button