गाजीपुर : गाजीपुर में होली से पूर्व खाद्य पदार्थों की जांच तेज, 7 नमूने संग्रहित

गाजीपुर में होली से पूर्व खाद्य पदार्थों की जांच तेज, 7 नमूने संग्रहित
गाजीपुर। अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) दिनेश कुमार के निर्देशन में जनपद में आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से होली पर्व के मद्देनज़र मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाया गया। अभिसूचना आधारित इस अभियान के तहत कुल 07 खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किए गए।अभियान के अंतर्गत 16 फरवरी 2026 को भितरी बाजार, सैदपुर स्थित रामजी राजभर के प्रतिष्ठान मेसर्स-रामजी किराना स्टोर से मस्टर्ड ऑयल (सलोनी ब्रांड) का 01 नमूना लिया गया।17 फरवरी 2026 को महुआबाग, गाजीपुर स्थित संजय गर्ग के प्रतिष्ठान मेसर्स-वेरायटी जनरल स्टोर से काउ घी (Gits ब्रांड) का 01 नमूना तथा गोलाघाट, गाजीपुर स्थित पुरूषोत्तम कुमार केसरी के प्रतिष्ठान मेसर्स-राजेन्द्र एण्ड सन्स से रिफाइंड सोयाबीन ऑयल (फॉर्च्यून ब्रांड) का 01 नमूना संग्रहित किया गया।इसी क्रम में कोटिया चट्टी,मुहम्मदाबाद स्थित गोपाल कुमार गुप्ता के प्रतिष्ठान मेसर्स-गोपाल इंटरप्राइजेज से डेट्स ब्लिस (Tauffa ब्रांड) एवं दानेदार घी (Mugdh ब्रांड) के 01-01 नमूने लिए गए। नवापुरा मोड़, युसुफपुर (मुहम्मदाबाद) स्थित ज्वाला चौरसिया के प्रतिष्ठान मेसर्स-मोना स्वीट्स से छेना मिठाई का 01 नमूना तथा बलुआ टप्पा कठउत, हरिहरपुर स्थित उमेश चन्द्र गुप्ता के प्रतिष्ठान से नमकीन (मोटू राम ब्रांड) का 01 नमूना संग्रहित किया गया।सभी संग्रहित नमूने खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला, उ.प्र. को परीक्षण हेतु प्रेषित किए जा रहे हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।नमूना संग्रह एवं प्रवर्तन की कार्रवाई आर.सी. पाण्डेय, सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय एवं गुलाबचन्द गुप्त, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, गाजीपुर के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों बिपिन कुमार गिरि, धनंजय सिंह, अरविन्द प्रजापति, पंकज कुमार कन्नौजिया एवं विरेन्द्र यादव की टीम द्वारा संपन्न की गई।



