Breaking Newsभारत

गाजीपुर : गाजीपुर में महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा के लिए चलाया गया जागरूकता अभियान

बेद प्रकाश पाण्डेय ब्यूरो चीफ गाजीपुर।

आज दिनांक।04/08/025को

गाजीपुर में महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा के लिए चलाया गया जागरूकता अभियान

गाजीपुर। मिशन शक्ति 5 के तहत जनपद के सभी थानों द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत शासन एवं यूपी पुलिस द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और सुरक्षा सेवाओं की जानकारी दी गई।

अभियान के दौरान महिला हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 181, 108, 1076 व 1098 की जानकारी साझा की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इन नंबरों पर कॉल कर महिलाएं किसी भी आपात स्थिति में सहायता प्राप्त कर सकती हैं। इन हेल्पलाइन सेवाओं का उद्देश्य महिलाओं को तुरंत और प्रभावी सहायता उपलब्ध कराना है।

इसके साथ ही साइबर क्राइम के प्रति भी महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया गया। ऑनलाइन ठगी, ब्लैकमेलिंग, फर्जी अकाउंट व सोशल मीडिया पर होने वाले अपराधों से बचाव के तरीके बताए गए, जिससे वे डिजिटल माध्यमों पर सुरक्षित रह सकें।

अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों, उपलब्ध सरकारी संसाधनों और सुरक्षा उपायों के प्रति सजग करना है ताकि वे आत्मनिर्भर और सुरक्षित जीवन जी सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button