गाजीपुर : गाजीपुर में प्रेस वार्ता: 9 वर्षों की उपलब्धियों पर बोले एमएलसी विशाल सिंह ‘चंचल’, विकास कार्यों का रखा ब्यौरा

गाजीपुर में प्रेस वार्ता: 9 वर्षों की उपलब्धियों पर बोले एमएलसी विशाल सिंह ‘चंचल’, विकास कार्यों का रखा ब्यौरा
गाजीपुर, 18 मार्च 2026: भारत सरकार के 11 वर्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर गाजीपुर के विकास भवन सभागार में सदस्य विधान परिषद विशाल सिंह “चंचल” द्वारा प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से बताते हुए बदलते उत्तर प्रदेश की तस्वीर प्रस्तुत की।प्रेस वार्ता में उन्होंने जनपद में हो रहे प्रमुख विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए बताया कि 208.85 करोड़ रुपये की लागत से मेडिकल कॉलेज की स्थापना का कार्य कराया गया है तथा 9.99 करोड़ रुपये की लागत से नर्सिंग कॉलेज का निर्माण प्रगति पर है। वाराणसी-गोरखपुर हाईवे के चौड़ीकरण और पुनर्निर्माण के साथ ही ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य जारी है, जिससे एनएच-29 और एनएच-19 का सीधा संपर्क स्थापित होगा। इसके अतिरिक्त पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के अंतर्गत 35 किमी सड़क का निर्माण कराया गया है।उन्होंने बताया कि जनपद में शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में व्यापक कार्य हुए हैं, जिनमें गहमर में राजकीय महाविद्यालय का निर्माण तथा गाजीपुर शहर में सीवरेज और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की स्थापना शामिल है।कृषि एवं किसान कल्याण योजनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अंतर्गत 4.65 लाख से अधिक किसानों को लगभग 1797 करोड़ रुपये की धनराशि दी गई है। पीएम कुसुम योजना, बागवानी विकास मिशन और सिंचाई योजनाओं के माध्यम से भी किसानों को लाभान्वित किया गया है।सामाजिक कल्याण योजनाओं के तहत वृद्धा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन तथा आयुष्मान कार्ड जैसी योजनाओं से लाखों लोगों को लाभ मिला है। साथ ही मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, जननी सुरक्षा योजना और शादी अनुदान योजना के तहत भी बड़ी संख्या में लाभार्थियों को सहायता प्रदान की गई है।उन्होंने बताया कि आवास योजनाओं के तहत प्रधानमंत्री आवास (ग्रामीण एवं शहरी) और मुख्यमंत्री आवास योजना के माध्यम से हजारों आवास पूर्ण कर लाभार्थियों को दिए गए हैं। उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 3.21 लाख परिवारों को मुफ्त गैस कनेक्शन उपलब्ध कराए गए हैं।रोजगार एवं स्वरोजगार के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय प्रगति हुई है। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना और युवा उद्यमी विकास योजना के तहत हजारों लाभार्थियों को वित्तीय सहायता दी गई है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों को बैंक क्रेडिट लिंकेज उपलब्ध कराया गया है।प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष भाजपा ओमप्रकाश राय, ब्लॉक प्रमुख बिरनो राजन सिंह, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।



