Breaking Newsभारत

गाजीपुर : गाजीपुर में ‘नवनिर्माण के 9 वर्ष’ पर भव्य कार्यक्रम, योजनाओं के लाभार्थियों को मिला सम्मान

गाजीपुर में ‘नवनिर्माण के 9 वर्ष’ पर भव्य कार्यक्रम, योजनाओं के लाभार्थियों को मिला सम्मान

गाजीपुर, 18 मार्च 2026: उत्तर प्रदेश सरकार के “नवनिर्माण के 9 वर्ष” पूर्ण होने के अवसर पर गाजीपुर के ऑडिटोरियम सभागार में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, मंडलायुक्त वाराणसी मंडल एस. राजलिंगम, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य सहित अनेक अधिकारी, कर्मचारी और लाभार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा लखनऊ के लोक भवन से “नवनिर्माण के 09 वर्ष” वार्षिक पुस्तक का विमोचन किया गया, जिसका सजीव प्रसारण सभागार में देखा गया। परिसर में लगी विकास प्रदर्शनी का अवलोकन भी अधिकारियों द्वारा किया गया तथा विभिन्न विभागों के स्टॉलों पर जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान निपुण आकलन परीक्षा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 9 अध्यापकों को सम्मानित किया गया। साथ ही आईसीडीएस विभाग के 2 तथा प्रोबेशन विभाग के 3 कर्मचारियों को भी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 5 लाभार्थियों को आवास की चाबियां वितरित की गईं। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत 3 लाभार्थियों को 5-5 लाख रुपये के डेमो चेक तथा ओडीओपी योजना के अंतर्गत 1 व्यक्ति को 25 लाख रुपये का डेमो चेक प्रदान किया गया।

जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने अपने संबोधन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए जनता का आभार व्यक्त किया। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने भी सरकार के नौ वर्षों की उपलब्धियों की प्रशंसा की।

मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि यह नौ दिवसीय कार्यक्रम 18 से 26 मार्च तक आयोजित होगा, जिसमें प्रतिदिन विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी और लाभार्थियों के अनुभव साझा किए जाएंगे।

कार्यक्रम के अंत में जिला विकास अधिकारी सुभाष चंद्र सरोज ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, मीडिया कर्मी एवं बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button