गाजीपुर : खाद्य सुरक्षा विभाग ने हजारों रुपए मूल्य के खाद्य पदार्थ विनष्ट कराया

खाद्य सुरक्षा विभाग ने हजारों रुपए मूल्य के खाद्य पदार्थ विनष्ट कराया
गाजीपुर। आगामी होली पर्व के अवसर पर मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम के उद्देश्य सें अभिसूचना आधारित प्रभावी विशेष अभियान चलाकर कुल-05 नमूना संग्रहित किया गया एवं नमूना संग्रह के पश्चात विभिन्न खाद्य पदार्थ के 469.5 किग्रा0 व 80.6 लीटर अनुमानित मूल्य रू0 83172/- सीज किया गया तथा रंगीन बूदी का लड्डू, डोडा बर्फी 37 किग्रा0 अनुुमानित मूल्य रू0 5250/- मानव उपभोग हेतु अस्वाथ्यकर होने के कारण विनष्ट कराया गया। जिसमें टडवा मुहम्मदाबाद, गाजीपुर स्थित धर्मानन्द कुमार यादव के प्रतिष्ठान मेसर्स-श्री राधे स्वीट्स,रोल बतीसा का 01 नमूना, डोडा बर्फी का 01 नमूना,रोल बतीषा 83 किग्रा0 अनुमानित मूल्य 20750/- एवं डोडा बर्फी 87.5 किग्रा0 अनुमानित मूल्य 21875/- सीज कियागया, रंगीन बूदी का लड्डू 30 किग्रा0 अनुमानित मूल्य 4500/- एवं डोडा बर्फी 07 किग्रा0 अनुमानित मूल्य 1750/- मानव उपभोग हेतु अस्वाथ्यकर होने के कारण विनष्ट कराया गया। कुतुबपुर कासीमाबाद गाजीपुर स्थित श्रीमती बिन्दु गुप्ता के प्रतिष्ठान-मानस ट्रेडिंग कम्पनी मल्टी सोर्स इडिबल आयल (ज्ञंचस तिल वाणी ब्राण्ड) का 01 नमूना मल्टी सोर्स इडिबल आयल (ज्ञंचस तिल वाणी ब्राण्ड) 80.6 लीटर अनुमानित मूल्य 30680/- सीज किया गया,स्टेषन रोड, जमानिया गाजीपुर स्थित विनोद कुमार गुप्ता के प्रतिश्ठान मेसर्स-गुप्ता किराना, सूजी का 01 नमूना, सूजी 299 किग्रा0 अनुमानित मूल्य 9867/- सीज किया गया। जमानिया कस्बा, जमानिया गाजीपुर स्थित गणेष प्रसाद के प्रतिष्ठान मॉ वैष्णो किराना स्टोर, इडिबल वेजिटेबल आयल का 01 नमूना संग्रहित नमूनें खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला, उ0प्र0 प्रेषित किये जा रहें है, जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की जायेगी।



