Breaking Newsभारत

गाजीपुर : कोई भी पात्र सरकार की योजनाओं से वंचित न रहे- राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम

गाजीपुर

कोई भी पात्र सरकार की योजनाओं से वंचित न रहे- राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम

गाजीपुर । विजय लक्ष्मी गौतम राज्य मंत्री ग्राम्य विकास विभाग एवं समग्र ग्राम विकास, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग उ0प्र0 सरकार ने लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में अधिकारियों संग बैठक कर सरकार की विभिन्न लाभपरक योजनाओं की समीक्षा की। बैठक के दौरान मा0 राज्य मंत्री ने क्षेत्रीय ग्रामीण विकास संस्थान के प्रधानाचार्य को बिल्डिंग जर्जर की शिकायत पर आसंतोष व्यक्त करते हुए उन्हें तत्काल ठीक करने का निर्देश दिया। उन्होंने ग्राम विकास की समीक्षा में प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, मनरेगा के तहत समूह की महिलाओं को रोजगार देने एवं जी राम जी के योजना अंतर्गत रोजगार दिये जाय, ठेकेदार से कार्य न लिया जाए इस पर विशेष ध्यान दिया जाए अन्यथा की स्थिति में किसी प्रकार की शिकायत आने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होने समस्त खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि विकास खण्डो में जन चौपाल के माध्यम से समाज के निचले पैदान पर स्थिति सभी व्यक्तियों को सरकार की लाभपरक योजनाओं का लाभ दिया जाय। कोई भी पात्र सरकार की योजनाओं से वन्चित न रहे। उन्होने निर्देश दिया कि योजनाओं का लाभ देने में किसी भी प्रकार का भेद भाव न किया जाय। उन्होनेे गॉव में बने अमृत सरोवरो पर फलदार वृक्ष लगवाने का निर्देश दिया ताकि आने वाले पीढियों को इनका लाभ मिले। गॉव में जल जीवन मिशन के तहत खोदी गयी सड़कों को सही कराने का निर्देश दिया। उन्होेने कहा कि स्वयं सहायता समूह को स्वालम्बी बनाये जाय। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकरी संतोष कुमार वैश्य, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द सरोज, डी0सी0 मनरेगा, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, सम्बतन्धित अधिकारीगंण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button