Breaking Newsराजनीति

गाजीपुर : कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर का जखनिया क्षेत्र में हुआ तुफानी दौरा।

बेद प्रकाश पाण्डेय ब्यूरो चीफ गाजीपुर।

आज दिनांक।17/06/025को

कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर का जखनिया क्षेत्र में हुआ तुफानी दौरा।

जखनिया गाजीपुर। भुडकुड़ा कोतवाली अंतर्गत ग्राम सभा मुडियारी व अलीपुर मदंरा में आगमन हुआ भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश जिला उपाध्यक्ष राजेश राजभर की आवास पर महाराजा सुहेलदेव विजय दिवस के रूप में भव्य तरीके से मनाया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर के मुडियारी गांव पहुंचते ही गेट पर प्रधान प्रतिनिधि वीरेंद्र यादव सहित भाजपा की युवा कार्यकर्ताओं ने जोरदार तरीके से फूल माला पहनकर स्वागत किया। वही अलीपुर मद़रा में मनोज राजभर के आवास पर कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर का जोरदार स्वागत अभिनंदन किया गया। वही कैबिनेट मंत्री मुडियारी ग्राम कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर कार्यक्रम का शुभारंभ महाराजा सुहेलदेव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर व दीप प्रज्वलित कर शुरूआत किया गया। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश राजभर ने स्मृति चित्र व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। लोगों को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि महाराजा सुहेलदेव आक्रांताओं पर ऐसा नकेलबंदी किया कि आज तक भारत की ओर 175 वर्षों में भी नहीं ताक पाए। राजभर समाज के और सनातन धर्म की रक्षा करने के लिए महाराजा सुहेलदेव कई सौ अक्रांताओं को परास्त करने का वैभव प्राप्त है। उन्होंने कहा कि राजभर समाज को और महाराजा सुहेलदेव का सम्मान बढा़ तो 2014 में बीजेपी के नेतृत्व में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा हुआ लखनऊ में प्रतिमा की स्थापना से लेकर महाराजा सुहेलदेव के नाम से ट्रेन, डाक टिकट, म्यूजियम सहित कई धरोहरों से एक पहचान मिली है। जल्द ही बहराइच में महाराजा सुहेलदेव की सबसे बड़ी आदमकद प्रतिमा लगेगी। भाजपा के सरकार में ही हर वर्गों का विकास है। उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहाँ की यह लोग महाराजा सुहेलदेव के नाम को छुपाने लगे थे लेकिन भाजपा सरकार में पहचान मिली है। इस मौके पर जिलाउपाध्यक्ष विपिन सिंह,भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा, उप जिलाधिकारी रवीश गुप्ता, खंड विकास अधिकारी संजय कुमार गुप्ता,अशोक गुप्ता, पूर्व जिला मंत्री राजेश सोनकर, उमाशंकर,यादव धर्मवीर, भारद्वाज मनोज यादव, मनोज राजभर, अखिलानंद सिंह,अनिल प्रेम सागर राजभर, श्रीमती लालसा राजभर, अटल सिंह,पाण्डेय, सर्वानंद उर्फ़ झुंना सिंह, प्रधान संदीप जायसवाल, प्रधान वीरेंद्र यादव, श्रवण सिंह, पंकज सिन्हा, अवधेश यति, प्रशांत सिंह सहित अन्य लोग रहे। कार्यक्रम का संचालन व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button