गाजीपुर के किसानों को फसल बीमा व दुर्घटना कल्याण योजना से राहत, 2.22 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति जारी

गाजीपुर के किसानों को फसल बीमा व दुर्घटना कल्याण योजना से राहत, 2.22 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति जारी

गाजीपुर, 21 फरवरी 2026। उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय मुख्यमंत्री द्वारा शनिवार को कृषि विभाग की प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना तथा राजस्व विभाग की मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत वन क्लिक डीबीटी के माध्यम से प्रदेश के किसानों के खातों में कुल 285 करोड़ रुपये की धनराशि हस्तांतरित की गई।जनपद गाजीपुर में फसल बीमा योजना के तहत अब तक 2.22 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति किसानों को प्राप्त हो चुकी है, जबकि शेष धनराशि मिलनी अभी बाकी है। इसमें बाढ़ प्रभावित ग्राम पंचायतों को पूर्व में प्राप्त 1.16 करोड़ रुपये शामिल हैं। साथ ही, माननीय मुख्यमंत्री द्वारा 3422 कृषकों को 1.06 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति प्रदान की गई।रिकॉर्ड संख्या में किसान जुड़े बीमा योजना से,जनपद में पिछले कुछ वर्षों से फसल बीमा योजना के अंतर्गत किसानों की संख्या घट रही थी। बैंकों की उदासीनता और केसीसी धारक किसानों को ‘ऑप्ट आउट’ विकल्प मिलने के कारण विगत वर्ष खरीफ फसल में मात्र 7422 किसान ही बीमित हुए थे।जिलाधिकारी अविनाश कुमार की पहल पर प्रत्येक बैंक एवं उसकी शाखाओं के लिए लक्ष्य निर्धारित कर नियमित समीक्षा की गई। इसके परिणामस्वरूप पहली बार खरीफ मौसम में 47 हजार से अधिक किसानों को योजना से जोड़ा गया। वहीं रबी मौसम में भी 42 हजार से अधिक किसानों ने योजना अपनाई।पिछले पांच वर्षों में खरीफ 2023 में सर्वाधिक 99 लाख रुपये की क्षतिपूर्ति प्राप्त हुई थी, जबकि इस वर्ष खरीफ में अब तक 2.22 करोड़ रुपये किसानों को मिल चुके हैं और पूरी धनराशि आना शेष है।50% से अधिक फसल क्षति पर अग्रिम सहायता,योजना के अंतर्गत कृषि, राजस्व एवं बीमा कंपनी की संयुक्त समिति द्वारा अधिसूचित ग्राम पंचायतों में धान या बाजरा फसल में 50 प्रतिशत से अधिक क्षति पाए जाने पर 25 प्रतिशत अग्रिम सहायता प्रदान की गई थी। मोथा चक्रवात के कारण अतिवृष्टि से खलिहान में रखी फसल को हुए नुकसान को भी क्षतिपूर्ति में शामिल किया गया है। अंतिम क्षतिपूर्ति का निर्धारण क्रॉप कटिंग प्रयोग और सेटेलाइट आंकड़ों के आधार पर किया जाता है।अब तक प्राप्त अनंतिम धनराशि से संकेत मिल रहे हैं कि किसानों द्वारा प्रीमियम के रूप में जमा 2.78 करोड़ रुपये से कहीं अधिक क्षतिपूर्ति उन्हें प्राप्त होगी। इससे दैवीय आपदा की स्थिति में किसान फसल बीमा योजना की ओर और अधिक आकर्षित होंगे।राइफल क्लब में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण,मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का जनपद स्तरीय प्रसारण राइफल क्लब में आयोजित किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती सरिता अग्रवाल ने लाभार्थियों को क्षतिपूर्ति के चेक वितरित किए। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य राजस्व अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.), उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।



