Breaking Newsभारत

गाजीपुर : कामरेड पलकधारी सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, नेताओं ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

कामरेड पलकधारी सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, नेताओं ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

गाजीपुर। कामरेड पलकधारी सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न संगठनों और राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता रामअवध राम (सीपीएम नेता, उत्तर प्रदेश खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन, गाजीपुर) ने की, जबकि संचालन कामरेड बी.पी. सिंह द्वारा किया गया। सभा में मुख्य वक्ता के रूप में कामरेड विजय बहादुर सिंह (जिला सचिव मंडल सदस्य) उपस्थित रहे।

इस अवसर पर अनीता देवी (अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन, गाजीपुर), शीला देवी (मजदूर महिला कमेटी उपाध्यक्ष), संतोष मिश्रा (सह सचिव, सीपीआई एवं प्रवक्ता, स्नातक डिग्री कॉलेज भुड़कुड़ा), गुलाब सिंह (जिला अध्यक्ष, महा किसान सभा), कमलेश राम (दिव्यांग प्रदेश अध्यक्ष), आशीष श्रीवास्तव, वीरेंद्र कुमार गौतम (सीपीएम जिला सचिव मंडल सदस्य), राम विजय चौहान (जिलामंत्री, उत्तर प्रदेश खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन, गाजीपुर), अश्विनी सिंह (प्रवक्ता), देवनारायण सिंह (कांग्रेस नेता), ईश्वर चंद्र गुप्ता (सीपीआई जिला सह सचिव), पूनम देवी (कमेटी सदस्य), तारा देवी (आंगनवाड़ी मजदूर सदस्य), नितेश गिरी, संजय विश्वकर्मा, पिंटू यादव, सुरेंद्र भारतीय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

सभा में वक्ताओं ने कामरेड पलकधारी सिंह के संघर्षपूर्ण जीवन, मजदूरों और किसानों के अधिकारों के लिए उनके योगदान तथा समाज सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को विस्तार से याद किया। उन्होंने कहा कि उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है और उनके बताए मार्ग पर चलकर ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button