Breaking Newsभारत

गाजीपुर : करण्डा, गहमर, जमानियां,जंगीपुर एवं सुहवल के थानेदारों को एसपी ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

गाजीपुर

करण्डा, गहमर, जमानियां,जंगीपुर एवं सुहवल के थानेदारों को एसपी ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा ने पुलिस लाइन साभार में करण्डा थानाध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता, गहमर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, जमानियां थानाध्यक्ष रामसजन नागर ,जंगीपुर थानाध्यक्ष शिवमणि त्रिपाठी एवं सुहवल थानाध्यक्ष कमलेश कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जानकारी के मुताबिक, थानाध्यक्षो ने अपने- अपने थाना में दर्ज मामलों की विवेचना को गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध और निष्पक्ष तरीके से उनका निस्तारण किया है। उनके द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों और बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने उन्हें उत्साहवर्धन के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। पुलिस लाइन सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान पुलिस विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज रजा ने कहा कि पुलिसकर्मियों द्वारा की गई मेहनत और ईमानदारी से की गई विवेचना ही न्याय प्रक्रिया को मजबूत बनाती है। उन्होंने कहा कि अच्छा कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित करने से उनका मनोबल बढ़ता है और वे आगे भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित होते हैं।

इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ राकेश मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल सोनकर आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button