Breaking Newsभारत

गाजीपुर : अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल

गाजीपुर

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल

आपदा मित्र मनचंदा उपाध्याय ने लोगों की मदद से घायल युवक को हास्पिटल पहुंचाया

गाजीपुर। करंडा थाना क्षेत्र के लीलापुर नहर पुलिया के पास उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक गंभीर हालत में पड़ा मिला।

आपदा मित्र मनचंदा उपाध्याय ने स्थानीय लोगों और स्थानीय प्रशासन के मदद से अस्पताल पहुंचाया उन्होंने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। उन्होंने कहा कि मेरे द्वारा एंबुलेंस को बुलाकर घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया। उन्होंने बताया कि सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घायल युवक को लोगों की मदद से अस्पताल भिजवाया। जानकारी के मुताबिक घायल युवक की पहचान दामोदरपुर गांव निवासी सूरज, पुत्र दयाशंकर सिंह के रूप में हुई है। युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिसे आनन-फानन में जिला अस्पताल (सदर अस्पताल) भेजा गया। फिलहाल युवक का किन वाहन से टक्कर हुआ। इसको लेकर पुलिस छानबीन में जुट गई है।
इस संबंध में थाना करंडा के सीयूजी नंबर 9454403452 पर संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उनके द्वारा फोन नहीं उठाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button