गरिमा और गौरव के बीच सम्पन्न हुआ शपथ ग्रहण समारोह ,दी तहसील बार एसोसिएशन जखनियां के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

बेद प्रकाश पाण्डेय ब्यूरो चीफ गाज़ीपुर।
आज दिनांक।12/02/026को
गरिमा और गौरव के बीच सम्पन्न हुआ शपथ ग्रहण समारोह ,दी तहसील बार एसोसिएशन जखनियां के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ


जखनियां (गाजीपुर)।दी तहसील बार एसोसिएशन जखनियां, गाजीपुर के नवनिर्वाचित एवं मनोनीत पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह तहसील सभागार में अत्यंत गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। समारोह में उपजिलाधिकारी जखनियां अतुल कुमार ने वर्ष 2025-26 के लिए निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।शपथ ग्रहण के दौरान रामदुलार राम ने अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर शिव उदय चौहान, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर श्री राम सेवक सिंह, तथा सचिव पद के लिए नर्मदेश्वर सिंह उर्फ मिंटू ने शपथ ली।उपसचिव पद पर ज्ञानेंद्र कुमार एवं बिरजू यादव, मुख्य सचिव के रूप में विनोद कुमार सिंह तथा कोषाध्यक्ष पद पर निर्वाचित कृपा शंकर प्रसाद ने भी विधिवत शपथ ग्रहण कर दायित्व संभाला।इस अवसर पर उपजिलाधिकारी अतुल कुमार ने सभी पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन के पदाधिकारी निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता समाज न्याय व्यवस्था की रीढ़ है, इसलिए बार और बेंच के संबंध सदैव मधुर एवं समन्वित रहने चाहिए, जिससे आमजन को बेहतर न्याय मिल सके।कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी शुभम वर्मा, तहसीलदार ज्ञानेंद्र कुमार तथा न्यायिक मजिस्ट्रेट पाठक जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।समारोह में अधिवक्ताओं में अखिलेश प्रसाद, रजनीकांत पांडेय, राम विजय राम, रमेश चौहान, संतोष कुमार सिंह (राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त), राजेंद्र चौहान, शिव भजन सिंह, दुधराम, योगेंद्र नाथ यादव, सजन राम, विनोद सिंह, बिरजू यादव, पूर्व अध्यक्ष निसार अहमद, बृजेश कुमार पांडेय, अमित कुमार सिंह, जयप्रकाश यादव, पप्पू यादव, शुभाष यादव, रामजी यति सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा, संगठन की मजबूती एवं न्यायिक कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने का संकल्प लिया। धन्यवाद ज्ञापन के साथ समारोह का समापन हुआ।



