Breaking Newsभारत

खौफ में राजधानी के कामगार, सेफ्टी अलार्म और मोबाइल एप के भरोसे कट रहीं रातें

खौफ में राजधानी के कामगार, सेफ्टी अलार्म और मोबाइल एप के भरोसे कट रहीं रातें

लखनऊ। इस्राइल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने वहां काम कर रहे भारतीय कामगारों की चिंता बढ़ा दी है। लखनऊ के विकासनगर निवासी हंसराज चौहान के मुताबिक, इस्राइल में हालात इस कदर बिगड़ चुके हैं कि भारतीय दूतावास ने 24 अप्रैल तक सभी हवाई यात्राओं पर रोक लगा दी है। इस बीच सेफ्टी अलार्म और मोबाइल एप के भरोसे दिन-रात कट रही है।इस्राइल में मौजूद राजधानी के करीब 100 कामगारों ने सोशल मीडिया के जरिये बातचीत में बताया कि वे इस समय भारी सुरक्षा अलर्ट के बीच रह रहे हैं। सभी के मोबाइल में सेफ्टी अलार्म और होम फ्रंट कमांड एप अनिवार्य रूप से डाउनलोड कराए गए हैं। यह एप हमले से ठीक एक मिनट पहले खतरे का संकेत देता है। इस अलार्म की खासियत यह है कि फोन बंद होने पर भी यह तेज कंपन करता है, ताकि कामगार तुरंत सुरक्षित ठिकानों या बंकरों में शरण ले सकें।

घर लौटने और दोबारा जाने की राह हुई मुश्किलमोहनलालगंज के रहने वाले महेश कुमार जो चार महीने पहले लखनऊ लौटे थे, अब दोबारा इस्राइल जाना चाहते हैं, लेकिन युद्ध के चलते उनकी उड़ानें रद्द हो गई हैं। महेश ने बताया कि 20 मार्च को दिल्ली से फ्लाइट थी, लेकिन एक दिन पहले मेसेज आया कि हवाई यात्रा रद्द कर दी गई है। पहले 31 मार्च तक रोक थी, जिसे अब बढ़ाकर 24 अप्रैल कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button