भारतव्यापार

के.पी.जे. ऑटोमोबाइल में बजाज पल्सर N160 का नया मॉडल लॉन्च

बेद प्रकाश पाण्डेय ब्यूरो चीफ गाजीपुर।

आज दिनांक।11/12/025को


के.पी.जे. ऑटोमोबाइल में बजाज पल्सर N160 का नया मॉडल लॉन्च

पूर्व सांसद राधे मोहन सिंह ने फीता काटकर किया शुभारंभ

गाजीपुर। आरटीआई ऑफिस के पास स्थित के.पी.जे. ऑटोमोबाइल में आज बजाज की लोकप्रिय स्पोर्ट्स बाइक पल्सर N160 के नए वैरिएंट का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व सांसद राधे मोहन सिंह ने फीता काटकर किया।

नए मॉडल में कंपनी ने कई अहम अपडेट शामिल किए हैं। सबसे आकर्षक बदलाव है गोल्डन कलर का इनवर्टेड USD फोर्क, जो बाइक के लुक को प्रीमियम बनाता है तथा सड़क पर इसकी स्थिरता को भी बढ़ाता है। इसके अलावा सिंगल-पीस सीट को इस बार अधिक आरामदायक और फैमिली-फ्रेंडली डिज़ाइन दिया गया है।

कंपनी के अनुसार इस नए मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत ₹1,12,599 रखी गई है। बाइक में 164.82cc सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 16 PS पावर और 14.65 Nm टॉर्क उत्पन्न करता है। यह मॉडल 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है तथा डुअल-चैनल ABS के साथ रोड, ऑफ-रोड और रेन — तीन सेफ्टी मोड उपलब्ध कराए गए हैं।


मुख्य फीचर्स

  • गोल्डन इनवर्टेड USD फोर्क – बेहतर हैंडलिंग और स्टेबिलिटी
  • सिंगल-पीस सीट – अधिक आरामदायक एवं फैमिली-फ्रेंडली
  • डुअल-चैनल ABS – अधिक सुरक्षित ब्रेकिंग
  • LED हेडलाइट – बेहतर नाइट विज़िबिलिटी
  • 17-इंच अलॉय व्हील्स – सड़क पर पकड़ और हैंडलिंग में सुधार

कंपनी प्रतिनिधियों ने बताया कि अलग-अलग शहरों में कर एवं परिवहन शुल्क के आधार पर कीमत में मामूली अंतर संभव है, लेकिन शुरुआती कीमत ₹1,12,599 निर्धारित की गई है।

लॉन्चिंग कार्यक्रम में एम.डी. संदीप जायसवाल, पवन तिवारी, वरिष्ठ समाजसेवी एवं भाजपा नेता निमेष पांडेय, प्रवीन सिंह, नेहाल सिंह, गुंजन सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button