Breaking Newsभारत

कुसम्ही जंगल में महिला से लूट, बाइक सवार बदमाशों ने छीना मंगलसूत्र

कुसम्ही जंगल में महिला से लूट, बाइक सवार बदमाशों ने छीना मंगलसूत्र

गोरखपुर/ कुसम्ही जंगल (एम्स थाना क्षेत्र) में दिनदहाड़े लूट की घटना सामने आई है। यहां दो पहिया वाहन सवार बदमाशों ने एक महिला के गले से मंगलसूत्र खींचकर फरार हो गए।

बताया जा रहा है कि पीड़ित महिलाएं बुढ़िया माता मंदिर से दर्शन कर वापस लौट रही थीं। इसी दौरान जंगल के सुनसान हिस्से में घात लगाए बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पीड़ित महिलाओं ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है और आसपास के इलाके में बदमाशों की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button