Breaking Newsभारत

कुलदीप यादव 14 मार्च को लखनऊ की वंशिका संग लेंगे सात फेरे, मसूरी में होगी शादी, 17 मार्च को होगा रिसेप्शन

कुलदीप यादव 14 मार्च को लखनऊ की वंशिका संग लेंगे सात फेरे, मसूरी में होगी शादी, 17 मार्च को होगा रिसेप्शन

टी-20 विश्वकप विजेता कुलदीप यादव 14 मार्च 2026 को मसूरी में लखनऊ की वंशिका के साथ सात फेरे लेंगे। 13 मार्च को हल्दी-मेहंदी की रस्में होंगी। 17 मार्च को लखनऊ के होटल सेंट्रम में रिसेप्शन होगा। शादी में बीसीसीआई और भारतीय टीम के पूर्व व वर्तमान क्रिकेटर शामिल हो सकते हैं।

टी-20 विश्वकप विजेता टीम के सदस्य रहे कुलदीप यादव 14 मार्च को मसूरी में लखनऊ की वंशिका के साथ सात फेरे लेंगे। 17 मार्च को लखनऊ के होटल सेंट्रम में रिसेप्शन होगा।

कुलदीप के पिता रामसिंह यादव ने आठ मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर उन्हें शादी और रिसेप्शन का निमंत्रण दिया था। कुलदीप और वंशिका ने चार जून 2025 को लखनऊ के एक होटल में सगाई की थी।

पहले शादी नवंबर 2025 में होनी थी लेकिन भारतीय टीम के मैच होने और टी-20 विश्वकप में कुलदीप का चयन होने के कारण तारीख आगे बढ़ाई गई। 13 मार्च 2026 को हल्दी और मेहंदी की रस्म होंगी। 14 मार्च को मसूरी स्थित एक रिसॉर्ट में विवाह होगा। शादी में दोनों परिवारों के अलावा बीसीसीआई और भारतीय टीम के पूर्व व वर्तमान क्रिकेटर शामिल हो सकते हैं। रिसेप्शन में बीसीसीआई, यूपीसीए और कई शहरों के गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button