कुकरैल बंधे पर आकार ले रहा है ‘शक्ति उपवन’: नगर आयुक्त ने किया स्थलीय निरीक्षण, समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश

कुकरैल बंधे पर आकार ले रहा है ‘शक्ति उपवन’: नगर आयुक्त ने किया स्थलीय निरीक्षण, समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश

लखनऊ: शहरवासियों को प्रकृति के करीब लाने और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से कुकरैल बंधे के किनारे विकसित किए जा रहे ‘शक्ति उपवन’ के निर्माण कार्यों का आज स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परियोजना की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
मौके पर मौजूद नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को परखते हुए संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि परियोजना को निर्धारित समय सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए, ताकि जल्द से जल्द लखनऊवासियों को एक सुंदर, स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल गंतव्य समर्पित किया जा सके।
इस दौरान नगर निगम की तकनीकी और उद्यान टीम के मुख्य अधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें शामिल थे:
श्री महेश वर्मा, चीफ इंजीनियर (सिविल)
श्री संजीव प्रधान, पर्यावरण अभियंता
श्री शशिकांत शशि, उद्यान अधीक्षक
श्री गंगाराम गौतम एवं अन्य अधिकारीगण।



