
बेद प्रकाश पाण्डेय ब्यूरो चीफ गाज़ीपुर।
आज दिनांक।01/02/026को
कासिमाबाद पुलिस ने वांछित अभियुक्त को दबोचा,धारा 105 बीएनएस के मामले में लंबे समय से फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक प्रक्रिया में
गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कासिमाबाद पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने धारा 105 बीएनएस के अंतर्गत दर्ज मुकदमे में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।दिनांक 01 फरवरी 2026 को उपनिरीक्षक भाईलाल मय हमराह क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए ग्राम नंदगांव छतवारा, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़ से वांछित अभियुक्त अरविंद कुमार पुत्र रामकेर, निवासी ग्राम बठना, थाना बरेसर, जनपद गाजीपुर (उम्र लगभग 42 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना कासिमाबाद में मु0अ0सं0 11/25 धारा 105 बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत है। अभियुक्त को नियमानुसार हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।



