कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय बने बिहार के स्टार प्रचारक, वरिष्ठ नेताओं को भी नहीं मिला मौका

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय बने बिहार के स्टार प्रचारक, वरिष्ठ नेताओं को भी नहीं मिला मौका
यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारक बनाया गया है। खास बात है कि प्रदेश के अन्य वरिष्ठ नेताओं को छोड़कर उन्हें ही ये जिम्मेदारी दी गई है।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को बिहार में चल रहे विधानसभा चुनाव का स्टार प्रचारक बनाया गया है। वह पहले फेज की सभी सीटों पर कांग्रेस और गठबंधन उम्मीदवारों का चुनाव प्रचार करेंगे।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पूरी टीम के साथ सप्ताहभर से बिहार चुनाव में डटे हैं। वह बक्सर सहित विभिन्न विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। वह उत्तर प्रदेश में हुई दलित उत्पीड़न की घटनाओं का ब्यौरा देते हुए भाजपा सरकार की नाकामी गिना रहे हैं।



