Breaking Newsभारत
कई जगह देखा गया चांद, पहला रोजा कल, फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम ने किया एलान

कई जगह देखा गया चांद, पहला रोजा कल, फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम ने किया एलान
देश में रमजान के पवित्र महीने का पहला रोजा कल यानी गुरुवार को होगा। दिल्ली स्थित फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम मौलाना मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने बताया कि चांद देखा गया है।
पहले रोजे का सहरी और इफ्तार समय 2026 संभावित तौर पर 19 फरवरी 2026 को सहरी का अंतिम समय सुबह 5:35 बजे तक रहेगा। इसके बाद रोजा शुरू हो जाएगा। वहीं, सूर्यास्त के समय यानी करीब 6:15 बजे इफ्तार किया जाएगा।
ध्यान रखें कि सहरी और इफ्तार का समय अलग-अलग शहरों के अनुसार कुछ मिनट आगे-पीछे हो सकता है, इसलिए अपने स्थानीय मस्जिद या आधिकारिक कैलेंडर से समय की पुष्टि अवश्य करें।



