भारतराजनीति

एसआईआर के तहत जखनियां में नो मैपिंग फार्म का निस्तारण, 87 आवेदनों की हुई सुनवाई

बेद प्रकाश पाण्डेय ब्यूरो चीफ गाज़ीपुर।

आज दिनांक।05/02/026को

एसआईआर के तहत जखनियां में नो मैपिंग फार्म का निस्तारण, 87 आवेदनों की हुई सुनवाई

खंड शिक्षा अधिकारी जखनियां की अध्यक्षता में बूथ संख्या 238 से 239 तक की गई विधिवत जांच

जखनियां/गाजीपुर।जखनियां ब्लॉक अंतर्गत ब्लॉक संसाधन केंद्र जखनियां पर भारत सरकार द्वारा संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के तहत नो मैपिंग फार्म के निस्तारण की प्रक्रिया लगातार जारी है। इसी क्रम में खंड शिक्षा अधिकारी जखनियां राघवेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में नो मैपिंग फार्मों की विधिवत जांच एवं सुनवाई की गई।इस दौरान कुल 87 लोगों के प्रमाण पत्रों एवं कानूनी संदर्भों की गहन जांच की गई। बूथ संख्या 238 से 239 तक के आवेदनों पर सुनवाई करते हुए उपस्थित आवेदकों से आवश्यक फॉर्म भरवाए गए तथा उन्हें पूरी प्रक्रिया के प्रति आश्वस्त किया गया।खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि एसआईआर को लेकर सरकार द्वारा निर्धारित तिथियों के अनुसार लगातार सुनवाई की जा रही है, ताकि किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम सूची से वंचित न रहे और सभी मामलों का निष्पक्ष निस्तारण हो सके। उन्होंने कहा कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से संचालित की जा रही है और प्रत्येक आवेदन की कानूनी व दस्तावेजी जांच के बाद ही निर्णय लिया जा रहा है।इस अवसर पर राधेश्याम यादव, संदीप पांडे, कैलाश सिंह यादव, जितेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे और प्रक्रिया में सहयोग प्रदान किया।प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया कि एसआईआर अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाना है, जिसके लिए जनसहभागिता अत्यंत आवश्यक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button