Breaking Newsभारतराजनीति

एक बीज जो कभी संघर्ष की मिट्टी में बोया गया था

एक बीज जो कभी संघर्ष की मिट्टी में बोया गया था

आज वही एक विशाल वटवृक्ष बनकर समाज को छाया दे रहा है।

आज पूज्य पिताश्री स्व. श्री ओम प्रकाश पासवान जी की 30वीं पुण्यतिथि पर डॉ. भीमराव अंबेडकर बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा जनसैलाब इस बात का प्रमाण है कि उन्होंने केवल जीवन नहीं जिया, बल्कि दिलों में स्थान बनाया।

इस अवसर को और भी गरिमामयी बनाने के लिए आदरणीय केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री Shivraj Singh Chouhan जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उनकी उपस्थिति ने इस श्रद्धांजलि सभा को आत्मीयता और ऊर्जा से भर दिया।

इसी क्रम में पिताजी के जीवन पर आधारित एक स्मृति-पुस्तक का विमोचन भी आदरणीय मुख्य अतिथि जी के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ, जो उनके संघर्षों, मूल्यों और जनसेवा के अद्वितीय सफर को सदैव जीवित रखेगी।

पूज्य माताश्री श्रीमती सुभावती पासवान जी के संस्कारों और आशीर्वाद का ही परिणाम है कि भ्राता श्री कमलेश पासवान जी (माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री, भारत सरकार) और मैं, दोनों मिलकर आज पिताजी के सपनों को साकार करने की दिशा में निरंतर अग्रसर हैं।

पिताजी का जीवन गरीब, शोषित और वंचित वर्ग की आवाज़ बनकर जिया गया एक संकल्प था…और हम उस संकल्प को अपनी जिम्मेदारी मानकर आगे बढ़ा रहे हैं।

इस अवसर पर माननीय सांसद गण श्री रवि किशन शुक्ल जी, श्री विजय कुमार दुबे जी, श्री अशोक रावत जी, श्री अरुण सागर जी, ई. प्रवीण निषाद जी, माननीय एमएलसी एवं भाजपा उपाध्यक्ष श्री धर्मेंद्र सिंह जी, क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री सहजानंद राय जी, माननीय विधायक गण श्री फतेह बहादुर सिंह जी, श्री राजेश त्रिपाठी जी, ई. सरवन निषाद जी, श्री महेंद्र पाल सिंह जी, श्री दीपक मिश्रा जी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य जन उपस्थित रहे।

इस अपार स्नेह और सम्मान को देखकर हम दोनों भाई भावविभोर और नतमस्तक हैं। यह जनसमर्थन ही पिता जी की सच्ची विरासत है, जिसे आगे बढ़ाने का संकल्प हम हर दिन लेते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button