Breaking Newsभारत

ईसानगर – खीरी : होली पर्व को लेकर ईसानगर पुलिस का फ्लैग मार्च, आपसी तालमेल व भाईचारा बनाए रखने की अपील, सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त

होली पर्व को लेकर ईसानगर पुलिस का फ्लैग मार्च, आपसी तालमेल व भाईचारा बनाए रखने की अपील, सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त

(अनुपम मिश्रा)

ईसानगर – खीरी। होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से थाना ईसानगर पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

ईसानगर थानाध्यक्ष निर्मल तिवारी के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ कस्बा ईसानगर, सिसैया, कटौली सहित मिश्रित आबादी एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया गया।

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस टीम ने आमजन से संवाद स्थापित कर आपसी भाईचारे एवं शांति बनाए रखने की अपील की, साथ ही असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी देते हुए स्पष्ट किया कि त्यौहार के दौरान कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

थाना ईसानगर पुलिस ने सभी नागरिकों से अपील की है कि होली का पर्व सौहार्द, प्रेम और आपसी सदभावना व सम्मान के साथ मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। ईसानगर पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च के दौरान कड़े सन्देश से क्षेत्र में लोगों व व्यापारियों ने सुरक्षा का माहौल मजबूत होने की प्रबल सम्भावना जताई तथा नागरिकों ने भी पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास व्यक्त किया।

ईसानगर थानाध्यक्ष निर्मल तिवारी ने बताया कि कस्बा ईसानगर, सिसैया, कटौली सहित मिश्रित आबादी व भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया गया, इस दौरान पुलिस टीम ने आमजन से संवाद स्थापित कर आपसी भाईचारे एवं शांति बनाए रखने की अपील की, साथ ही असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी देते हुए स्पष्ट किया गया कि त्यौहार के दौरान कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button