ईसानगर- खीरी : बस बनी आग का गोला, बाल बाल बचे बस में सवार चालीस यात्री

बस बनी आग का गोला, बाल बाल बचे बस में सवार चालीस यात्री
ईसानगर हसनपुर कटौली मार्ग पर हुआ हादसा
(अनुपम मिश्रा)

ईसानगर- खीरी। लखीमपुर से ढखेरवा होते हुए कटौली तक जाने वाली एक प्राइवेट बस सोमवार की शाम हादसे का शिकार हो गई। बस कटौली को जा रही थी कटौली की तरफ से आ रहे बाइक सवार और बस की टक्कर से बस में आग लग गई, देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और बस आग का गोला बन गई, बस में सवार यात्री किसी तरह जान बचाकर भाग निकले, सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल टीम आग पर काबू कर पाती तब तक आग ने पूरी बस को अपने आगोश में ले लिया था और बस पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी इस दौरान बाइक भी पूरी तरह जल गई। आग लगने की घटना की मुख्य वजह बस और बाइक की टक्कर होने के बाद बाइक की टंकी से निकलने वाला पेट्रोल था, इसी वजह वजह से आग का लगना बताया जा रहा है।
सोमवार की शाम वीरसिंहपुर निवासी जीत (25) बाइक से कटौली गैस सिलेंडर लेने गया था कटौली से वापसी के दौरान ज़ब वह चहलार गांव के पास पहुंचा तभी ईसानगर की तरफ से कटौली जा रही बस से आमने सामने टक्कर हो गई, टक्कर में बाइक बस के नीचे घुस गई, लोगों के मुताबिक बाइक के सड़क पर रगड़ने से निकली चिंगारी व बाइक की टंकी से निकलने वाले पेट्रोल की वजह से बस में भीषण आग लग गई, आग लगने से बस में अफरा तफरी मच गई, बस में करीब चालीस यात्री हादसे के वक़्त सवार थे सभी ने भाग कर अपनी जान बचाई, ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का भरसक प्रयास किया किन्तु असफल रहे, सूचना पाकर दमकल टीम व ईसानगर पुलिस भी मौके पर पहुँच गई, दमकल टीम ज़ब तक पहुँच पाई तब तक बस पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी, घटना के तुरंत बाद सभी यात्रियों में अफरा तफरी मच गई और सभी ने आनन फानन में कूद कर किसी तरह अपनी जान बचाई।हादसे में बाइक सवार जीत के पैर में चोट आई है।
घटना के बावत ईसानगर थाना प्रभारी निर्मल तिवारी ने बताया कि बस में आग लगते ही ज़ब तक आग तेज हो पाती तब तक सभी यात्री फ़ौरन नीचे उतर चुके थे, दमकल टीम के पहुंचने के बाद आग पर काबू पा लिया गया,दुर्घटना में बाइक चालक जीत को चोट आई है उसे अस्पताल भिजवा दिया गया है।



