आने वाले समय में अंग्रेजी बोलने में शर्म आएगी’, भाषा विवाद के बीच गृह मंत्री बोले- अब बदलाव का समय

आने वाले समय में अंग्रेजी बोलने में शर्म आएगी’, भाषा विवाद के बीच गृह मंत्री बोले- अब बदलाव का समय
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि अंग्रेजी बोलने वालों को जल्द ही शर्म महसूस होगी। हमारी भाषा ही हमारी पहचान है। भारत अपनी भाषाई विरासत को दोबार हासिल करने जा रहा है। विकसित भारत की यात्रा में देशी भाषाओं की भूमिका सबसे अहम होगी।
राष्ट्र की पहचान उसकी अपनी भाषा से होती है। भारतीय भाषाओं के महत्व पर जोर देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि भारत की भाषाई विरासत को दोबारा प्राप्त करने और देशी भाषाओं पर गर्व के साथ दुनिया का नेतृत्व करने का समय आ गया है।
देश को समझने के लिए विदेशी भाषा पर्याप्त नहीं
शाह ने कहा कि इस देश में अंग्रेजी बोलने वालों को जल्द ही शर्म आएगी। ऐसे समाज का निर्माण दूर नहीं है, केवल दृढ़ निश्चयी लोग ही बदलाव ला सकते हैं। मेरा मानना है कि हमारे देश की भाषाएं हमारी संस्कृति के रत्न हैं। अपनी भाषाओं के बिना हम सच्चे भारतीय नहीं हैं। अपने देश, अपनी संस्कृति, अपने इतिहास और अपने धर्म को समझने के लिए कोई भी विदेशी भाषा पर्याप्त नहीं हो सकती है।