Breaking Newsभारत
आज दिनांक 22.03.2026 को चरक चौराहे पर ड्यूटी के दौरान एक सराहनीय कार्य सामने आया

आज दिनांक 22.03.2026 को चरक चौराहे पर ड्यूटी के दौरान एक सराहनीय कार्य सामने आया
जनपद लखीमपुर खीरी निवासी अखिल सोनी ने सूचना दी कि उनका बिजली सामान से भरा कार्टन ऑटो रिक्शा में छूट गया है, जो बेहद जरूरी है
सूचना मिलते ही चौक के ट्रैफिक इंस्पेक्टर जमानत अब्बास ने अपनी ट्रैफिक पुलिस टीम के साथ तत्काल कार्रवाई करते हुए ऑटो रिक्शा की तलाश शुरू की और मात्र 15-20 मिनट के भीतर कार्टन बरामद कर उसे सुरक्षित रूप से मालिक को सौंप दिया
अपना सामान वापस पाकर अखिल सोनी ने ट्रैफिक पुलिस लखनऊ की भूरी-भूरी प्रशंसा की



