Breaking Newsभारत

आज़ गोरखपुर आएंगे हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल

आज़ गोरखपुर आएंगे हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल

गोरखपुर। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल 18 फरवरी को गोरखपुर आएंगे। वे 19 और 20 को विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद 21 फरवरी को वापस शिमला लौट जाएंगे। उनके आगमन को लेकर प्रोटोकॉल जारी हो गया है।

शिव प्रताप शुक्ल 18 फरवरी को शाम 7:10 बजे फ्लाइट से गोरखपुर एयरपोर्ट पर उतरेंगे। वहां से अपने बेतियाहाता स्थित आवास पर जाएंगे। 19 को सुबह 9:30 बजे खजनी के सरया तिवारी निवासी एडवोकेट धरनीधर त्रिपाठी के आवास पर पहुंचेंगे। वहां से 10:40 बजे खजनी क्षेत्र के ही रुद्रपुर स्थित उदय मिश्र के आवास पर पहुंचेंगे। वहां से पूर्वाह्न 11:05 बजे खजनी स्थित कोटही माता मंदिर और 11:30 बजे समाधिनाथ मंदिर जाएंगे।

दोपहर 12:30 बजे वह अपने बेतियाहाता स्थित आवास पर लौटेंगे। शाम 7:05 बजे कौड़ीराम के दुबौली रामनगर स्थित राम गिरीश राय पीजी कॉलेज जाएंगे। वहां लगभग आधे घंटे रहेंगे। उसके बाद अपने आवास पर लौट आएंगे।

20 फरवरी को सुबह 10:45 बजे महराजगंज रोड स्थित रेडिएंट रिसॉर्ट में कार्यक्रम में पहुंचेंगे। वहां से 11:15 बजे निकलकर दोपहर एक बजे संत कबीर नगर जिले के धनघटा क्षेत्र के कटार शुक्ल गांव स्थित पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ल के आवास पर जाएंगे। वहां से शाम 4:40 बजे बस्ती जिले के बढ़नी मिश्र स्थित महर्षि वशिष्ठ मंदिर पहुंचेंगे। वहां से चलकर शाम 6:05 बजे बस्ती सर्किट हाउस जाएंगे। वहां से शाम 7:15 बजे होटल प्रकाश, बस्ती में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। वहां से रात 8:30 बजे चलकर रात 10 बजे अपने बेतियाहाता स्थित आवास पर पहुंचेंगे। अगले दिन यानी 21 फरवरी को सुबह गोरखपुर एयरपोर्ट से नई दिल्ली के लिए निकलेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button