Breaking News

अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी जयंती समारोह

अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी जयंती समारोह

300 वर्ष पहले सीखा आत्मरक्षा का गुर’, सीएम बोले- अब
पाकिस्तान को सिखाया सबक

आगरा के जीआईसी मैदान में अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी जयंती समारोह का आयाेजन किया गया। इसमें उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिरकत की।

जीआईसी मैदान पर रविवार को राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी जयंती समारोह का आयोजन किया गया है। समारोह में बस उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही विभिन्न राज्यों से राज्यपाल, मंत्री और जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। आयोजनस्थल पर भीड़ उमड़ने लगी है। दाेपहर तक पांडाल में बड़ी संख्या में लोग पहुंच चुके हैं। समारोह स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। समारोह में आगरा व आसपास के जनपदों से 50 हजार से ज्यादा लोगों के भाग लेने की संभावना है।

दोपहर 1:40 बजे खेरिया एयरपोर्ट पहुंचेंगे उप राष्ट्रपतिउप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, उनकी पत्नी सुधेश धनखड़, हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जीआईसी मैदान में आयोजित हो रहे अहिल्याबाई होल्कर जयंती समारोह में शामिल होंगे। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और उनकी पत्नी दिल्ली से विशेष विमान से 12:55 बजे दिल्ली से उड़ान भरेंगे। 1:40 बजे खेरिया स्थित वायु सेना हवाई अड्डे पहुंचेंगे। यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनका स्वागत करेंगे। यहां से दोपहर 2 बजे जीआईसी मैदान के लिए प्रस्थान करेंगे। अहिल्याबाई होल्कर जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में दोपहर 3:20 बजे तक रहेंगे। शाम 4 बजे दिल्ली के लिए विमान से प्रस्थान करेंगे। उप राष्ट्रपति के साथ महाराष्ट्र विधान परिषद के चेयरमैन प्रो. राम शिंदे भी मौजूद रहेंगे। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय दोपहर 1:30 बजे खेरिया सिविल एन्क्लेव पहुंचेंगे। यहां से सड़क मार्ग से दोपहर 2 बजे जीआईसी मैदान पहुंचेंगे। शाम 4:30 बजे विमान से वापस दिल्ली जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button