Breaking Newsभारत

अब लखनऊ में कई पेट्रोल पंप बंद, जहां मिल रहा तेल वहां भी घंटों की लंबी लाइनें

अब लखनऊ में कई पेट्रोल पंप बंद, जहां मिल रहा तेल वहां भी घंटों की लंबी लाइनें

लखनऊ में पेट्रोल और डीजल को लेकर अचानक मांग बढ़ने से पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लग गई हैं. कई जगह स्टॉक खत्म होने से तेल के लिए लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है. अन्य शहरों से आई खबरों और छुट्टी के चलते पेट्रोल पंप पर भीड़ अचानक से बढ़ गई. प्रशासन और पेट्रोलियम कंपनियों ने साफ किया है कि ईंधन की कोई कमी नहीं है और लोगों से घबराने व जमाखोरी से बचने की अपील की है.

यूपी के प्रयागराज, मेरठ, कानपुर और झांसी जैसे शहरों पेट्रोल और डीजल को लेकर दिखी हलचल अब राजधानी लखनऊ तक पहुंच गई है. यहां भी पेट्रोल पंपों पर अचानक बढ़ी भीड़, लंबी कतारें और ‘तेल खत्म’ के बोर्ड ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. एकाएक बढ़ी भीड़ के चलते तेल लेने के लिए लोगों को अपनी बारी आने का घंटो इंतजार करना पड़ रहा है. हालांकि प्रशासन और पेट्रोलियम कंपनियों ने साफ किया है कि घबराने की जरूरत नहीं है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button