Breaking Newsभारत

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने गोरखपुर में राष्ट्रीय अध्यक्ष कुँवर हरिवंश सिंह के 75 वें जन्मदिन पर किया वृक्षारोपण

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने गोरखपुर में राष्ट्रीय अध्यक्ष कुँवर हरिवंश सिंह के 75 वें जन्मदिन पर किया वृक्षारोपण

गोरखपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद कुँवर हरिवंश सिंह के 75 वें जन्मदिन पर गोरखपुर के शहीद अशफाकुल्ला प्राणी उद्यान में संगठन के पदाधिकारियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान संगठन के लोगों द्वारा आंवला, नीम, जामुन, मौलश्री, पाकड़ आदि के पौधे लगाए गए।

राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन पर हुए इस वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान प्राणी उद्यान के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. योगेश प्रताप सिंह सहित संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील सिंह, प्रदेश अध्यक्ष वीरांगना प्रकोष्ठ सीमा सिंह, प्रदेश सचिव अरविंद सिंह मंटू , पूर्वांचल प्रांत उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, मंडल उपाध्यक्ष इंद्रसेन सिंह, जिला उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, जिला वरिष्ठ महामंत्री राजकुमार सिंह श्रीनेत, जिला संगठन मंत्री प्रवीण सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button