Breaking Newsभारत

अखिलेश यादव पर विवादित पोस्टर से सियासत गरमाई, सपाइयों ने पोस्टर फाड़े, एफआईआर की मांग की

अखिलेश यादव पर विवादित पोस्टर से सियासत गरमाई, सपाइयों ने पोस्टर फाड़े, एफआईआर की मांग की

लखनऊ व गोंडा में सपा नेता अखिलेश यादव के विवादित पोस्टर लगाने से सपाई भड़क उठे और मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग की।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को लेकर लगाए गए विवादित पोस्टरों से सियासी माहौल गरमा गया है। ये पोस्टर लखनऊ व गोंडा के अंबेडकर चौराहा के आसपास सहित कई जिलों में लगाए गए हैं।

गोंडा व लखनऊ में इन पोस्टरों को सपा नेताओं ने फाड़ दिया है। साथ ही पोस्टर लगाने वालों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराने की मांग की है। पोस्टरों में अखिलेश यादव की एडिट की गई तस्वीर में लाल टोपी और काला चश्मा दिखाते हुए अखिलेश का ल्यारी राज लिखा गया है। साथ ही सपा शासनकाल के दौरान मुजफ्फरनगर और शामली दंगों से जुड़ी खबरों की कटिंग भी लगाई गई है।

होर्डिंग लगाए जाने के बाद सपा नेताओं ने उसे फाड़ दिया। सपा नेताओं ने कहा कि पोस्टर लगाने वालों पर कार्रवाई की जाय।
अखिलेश यादव पर विवादित पोस्टर से सियासत गरमाई, सपा नेताओं ने फाड़ दिया l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button