Breaking Newsभारतराजनीति

अखिलेश यादव का तंज, बोले- यूपी में एलपीजी का मतलब लापता गैस, भाजपा ने लोगों को लाइन में लगाया

अखिलेश यादव का तंज, बोले- यूपी में एलपीजी का मतलब लापता गैस, भाजपा ने लोगों को लाइन में लगाया

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार ने एलपीजी संकट को लेकर कोई तैयारी नहीं की है। यूपी में एलपीजी का मतलब लापता गैस हो गया है।

यूपी में एलपीजी की किल्लत को लेकर गैस एजेंसियों के सामने लगी लंबी लाइनों को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोगों को लाइनों में लगाने के अलावा किया ही क्या है। अब मैं देख रहा हूं कि लोग पेट्रोल के लिए भी लाइनों में लगे हुए हैं। अखिलेश यादव बृहस्पतिवार को सपा मुख्यालय में मीडिया को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार ने एलपीजी संकट को लेकर कुछ भी तैयारी नहीं की। अब तो 14 किलो का सिलिंडर भी 10 किलो का आ रहा लेकिन उससे भी ज्यादा ली जा रही है। यूपी में एलपीजी का मतलब लापता गैस है। गैस न मिलने से लोगों को खाना बनाने के लिए गैस और चूल्हे का सहारा लेना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि एक कचौरी एक समोसा अब गैस पर न रहा भरोसा। सुना है कोयले पर चाय और रोटी अच्छी बनती है। कई लोग स्मोक्ड फूड पसंद करते हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने संसद में कोरोना का जिक्र किया है तो उनके पास जानकारी होगी। पड़ोसी देशों ने एनर्जी सेविंग के लिए कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। जब तक भाजपा रहेगी देश को आत्मनिर्भर नहीं बनने देगी। उन्होंने यूपी सरकार के दिए गए बयान कि गैस की कोई कमी नहीं है पर कहा कि योगी की बातों में न आएं उनकी चलाचली की बेला है। वो योगी नहीं हैं। उन्होंने शंकराचार्य का अपमान किया है उनसे सावधान रहें।

गोमती रिवर फ्रंट पर सम्राट अशोक की प्रतिमा लगाएंगेअखिलेश यादव ने कहा कि यूपी में सपा की सरकार आने पर हम गोमती रिवर फ्रंट पर सम्राट अशोक की भव्य प्रतिमा लगाकर उन्हें सोने के सिंघासन पर प्रतिष्ठित कराएंगे। उन्होंने बौद्ध धर्म को देश-विदेश में पहुंचाया।एमओयू को लेकर यूपी सरकार की पोल खुलीअखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार निवेश के बड़े-बड़े दावे करती है। सुबह सुबह सीएम का ट्वीट अंग्रेजी में आया। कुछ दिन पहले उनकी पोल एक एमओयू को लेकर खुल गई। पूरे देश में उनकी चर्चा हुई। हम सभी एमओयू की जांच की मांग करते हैं। एमओयू करने वाली कंपनी का कोई फाइनेंशियल बैकग्राउंड नहीं है। भाजपा का राज इवेंट पर चलता है। हिटलर राज में एक प्रोपेगेंडा मंत्री था लेकिन भाजपा सरकार में केंद्र और प्रदेश के सभी मंत्री प्रोपोगेंडा मिनिस्टर हैं। सभी खुद को पीएम समझते हैं। नवरात्र खत्म हो रहे हैं लेकिन भाजपा अभी उधेड़बुन में है कि किसे मंत्री बनाएं? अब सरकार का कार्यकाल खत्म हो रहा है। भाजपा के लोग पीडीए से डरे हुए हैं सपा पीडीए को जोड़कर आगे बढ़ने जा रही है।महिला आरक्षण का मुद्दा सिर्फ ध्यान भटकाने के लिए, सपा देगी 40 हजार हर सालअखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा लोगों का ध्यान भटकाने के लिए महिलाओं के आरक्षण की बात कर रही है। इन लोगों ने यूपी विधानसभा और लोकसभा में कितनी महिलाओं को टिकट दिया। बंगाल में कितनी महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया है।

अब ध्यान भटकाने के लिए नई चीज लेकर आ रहे हैं जिससे उस पर बात हो। सपा की मांग है कि सभी जातियों की गिनती हो और उसी अनुपात में आरक्षण मिले। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार आने पर महिलाओं के लिए स्त्री सम्मान समृद्धि योजना का शुभारंभ करेंगे। इसके तहत हर महिला को सालाना 40 हजार रुपये दिए जाएंगे।भारत ने विश्वगुरू बनने का मौका खोयाअखिलेश यादव ने कहा कि अमेरिका, इस्राइल और ईरान युद्ध में भारत ने विश्वगुरू बनने का मौका खोया है।  हमने दोनों देशों से बड़ा व्यापार किया है। व्यापार के साथ डिप्लोमेसी चलती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button